नई दिल्ली। India's Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe 2021: 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयाजित किया गया। जिसमें मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था, लेकिन टॉप 3 तीन देशों में अफ्रीका, पराग्वे और भारत की महिलाओं ने जगह बनाई। जिसमें साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। वहीं, उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।