हालांकि, इंदिरा गांधी की ये चाहते पूरी नहीं हो पाई, क्योंकि राजीव गांधी अपनी पढ़ाई के लिए ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए, तब वहां उनकी मुलाकात एंटोनिया मायनो यानी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से हुई. दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने साल 1968 में शादी कर ली. पत्रकार रशीद ने अपनी किताब में ये भी लिखा कि 'राज कपूर की पोती और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी साल 2002 में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपना क्रश बताया था'.