3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात साल बाद कमबैक करने जा रहीं हैं ईशा देओल

इस फिल्म में शेफ की भूमिका में ईशा देओल नजर आने वाली हैं। यह एक शॉर्ट फिल्म है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 14 Mar 2018, 5:03 PM IST

Esha Deol

Esha Deol

हेमा मालिनी के बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। ईशा देओल ने वर्ष 2012 में बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। शादी के बाद से ही ईशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। ईशा आखिरी बार वर्ष 2011 में आई फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में नजर आई थीं। ईशा अब लगभग सात साल बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के 'NICKNAME' जान छूट जाएगी आपकी हंसी!

शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' में आएंगी नजर:
ईशा देओल शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी कर रहे हैं। उन्हें इस फिल्म का आइडिया तब आया जब उन्होंने ईशा से उनकी किताब के बारे में पूछा जो उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी पर लिखी है। राज कमल ने कहा, 'ईशा देओल ही हैं जिन्होंने इस फिल्म पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।'

शेफ की भूमिका:
बता दें कि इस फिल्म में शेफ की भूमिका में ईशा देओल नजर आने वाली हैं। यह एक शॉर्ट फिल्म है। ईशा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह विचार राम कमल के दिमाग में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के साथ बातचीत के बाद आया। उन्होंने कहानी में उन घटनाओं को अच्छी तरह बुना है।' फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत में कोलकाता में होगी।

प्रिया प्रकाश के बाद अब ‘बॉम डिगी डिगी गर्ल’ साक्षी ने बनाया सबको दीवाना

देवर के मेहंदी में दिखी अलग अंदाज में:
बता दें ईशा देओल के देवर की शादी होने वाली है। ईशा के देवर का नाम दिवेश है। दिवेश के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें ईशा देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में ईशा देओल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में रेड कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं उनके पति भारत तख्तानी ब्लू कलर के कुर्ता-पजामा पहने नजर आए।