‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जाट’ की कमाई देखें तो इस वक्त बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर जो किंग बनकर बैठा हुआ है, वह अक्षय कुमार नहीं बल्कि सनी देओल हैं। ‘केसरी 2’ को प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म पीछे रह गई है। हो सकता है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में कलेक्शन के मामले में उठ जाए, लेकिन तब तक ‘जाट’ ने सिनेमाघरों में गदर मचाया हुआ है। जल्द फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।