10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैकलीन और डेजी के बीच हुई कैटफाइट, सलमान ने शेयर किया वीडियो

इन्हीं सीन्स में से जैकलीन और डेजी के कैटफाइट सीक्वेंस वायरल हो रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 19 Jun 2018, 2:13 PM IST

daisy shah and Jacqueline

daisy shah and Jacqueline

सलमान खान कि फिल्म 'रेस 3' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। बॉक्स आॅफिस पर इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए करीब 28 करोड़ रु का कलेक्शन किया। तीन दिन में ही 'रेस 3' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। बता दें कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन हैं। फिल्म में सभी स्टार्स ने स्टंट और फाइट के सीन्स को लेकर काफी मेहनत की है। यहां तक की अभिनेत्रियों के भी एक्शन सीन हैं। इन्हीं सीन्स में से जैकलीन और डेजी के कैटफाइट सीक्वेंस वायरल हो रहा है।

सलमान ने शेयर किया विडियो:
सलमान ने दोनों लीड अभिनेत्रियों के फाइट सीन का मेकिंग विडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। मूवी के एक सीन में दोनों अभिनेत्रियों के बीच क्लब में कहासुनी हो जाती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लड़ने लग जाती हैं। उस फाइट सीन के सीक्वेंस के लिए डेजी शाह और जैकलीन ने काफी मेहनत भी की है। सीक्वेंस कि शूटिंग के दौरान सलमान भी जैकलीन कि मदद करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसमें जैकलीन, सलमान को किक मारते हुए भी दिखीं।

रेमो डिसूजा ने की तारीफ:

फिल्म 'रेस 3' के डायरेक्टर रेमो डिसूजा विडियो में जैकलीन की तारीफ करते हुए दिखे। रेमो कहते नजर आ रहे हैं कि 'जैकलीन बहुत मेहनती हैं, उनसे चाहे जितना भी काम करवा लो। वहीं डेजी डांसर हैं इसलिए एक्शन सीन्स के दौरान उन्हें काफी मदद मिली।' सलमान कहते हैं कि 'जैकी ने शेरनी की तरह काम किया है। डेजी ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है।' जैकलीन कहती हैं 'हमें एकदम रियल एक्शन सीन्स फिल्माने थे।'







तीन दिन मे 100 करोड़ कमाने वाली सलमान की चौथी फिल्म:
बता दें कि 'रेस 3' 15 जून को करीब 4300 स्क्रीन्स पर देशभर में रिलीज हुई। फिल्म ने तीन दिन में ही 105 करोड़ रुपए की कमाई कर रिकॉर्ड बना लिया। बता दें कि 'रेस 3' सलमान खान की चौथी फिल्म है, जो तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इससे पहले उनकी 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'एक था टाइगर' भी महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।