3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लैशबैक: ऐश्वर्या को लेकर सलमान ने की थी ऐसी जिद, हो गया था बवाल

ऐश्वर्या के लिए सलमान का पागलपन इस हद तक चला गया था कि उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:17 AM IST

Salman and Aish

Salman and Aish

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है। वहीं सलमान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के रिलेशन और ब्रेकअप के बारे में भी सभी जानते हैं। सलमान ने एक बार ऐश्वर्या को लेकर ऐसी जिद की थी कि बहुत बड़ा बवाल हो गया था। यह वाक्या 19 साल पहले का है। 19 साल पहले 18 जून को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' रिलीज हुई थी। किस्सा इसी फिल्म से जुड़ा है।

ऐश्वर्या के लिए पागलपन से हुआ बवाल:
उस वक्त सलमान खान अभिनेत्री ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे। ऐश्वर्या के लिए सलमान का पागलपन इस हद तक चला गया था कि उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया था। वह रियल लाइफ में तो ऐश्वर्या को पाना ही चाहते थे, साथ ही वे रील लाइफ में भी ऐसा ही चाहते थे। बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान अभिनेत्री ऐश्वर्या के लवर होते हैं लेकिन ऐश्वर्या की शादी अजय देवगन से हो जाती है और अंत में वह अपने पति अजय देवगन के पास चली जाती है। सलमान को इस फिल्म का क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया था।

सलमान ने की सीन बदलने की जिद:
सलमान चाहते थे कि फिल्म के अंत में ऐश्वर्या उनके पास ही आए। इसलिए वे इस फिल्म के क्लाइमैक्स को बदलना चाहते थे। वे क्लाइमैक्स बदलने की जिद पर अड़ गए। सलमान अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं थे। इससे बवाल इतना बढ़ गया कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बुरी तरह नाराज हो गए। हालांकि फिल्म का क्लाइमैक्स तो नहीं बदला गया लेकिन इससे ऐश्वर्या के प्रति सलमान की दीवानगी जग जाहिर हो गई।

क्लाइमैक्स बदलवाने के लिए सूरज बड़जात्या के पास पहुंचे:
सलमान ने क्लामैक्स बदलवाने के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को मनाने की कई कोशिश की। जब भंसाली नहीं माने तो वह अपने दोस्त सूरज बड़जात्या के पास पहुंचे और उनसे कहा कि वह भंसाली से इस बारे में बात करें। लेकिन फिर भी भंसाली नहीं माने और क्लाइमैक्स नहीं बदला।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन