
Race 3 Leaked
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्क को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन इसके बावजूद दर्शक इस फिल्म पर अपार प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंपर ओपनिंग की। अब इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। सलमान के लिए भी यह बुरी खबर है।
फेसबुक पर लीक हुई 'रेस 3':
एक्शन से भरपूर यह फिल्म सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लीक हो गई है। यूजर्स ने इस फिल्म के थिएटर के डबिंग प्रिंट को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। साथ ही इसे कई ग्रुप्स में भी शेयर किया गया है। बता दें कि फिल्म लीक होने से इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि फिल्म के लीक होने पर फिल्म के प्रोड्यूसर या सलमान खान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बॉक्स आॅफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म:
बता दें कि 'रेस 3' 15 जून को करीब 4300 स्क्रीन्स पर देशभर में रिलीज हुई। फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन करीब 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को इसकी कमाई का आंकडा और ज्यादा रहा। दूसरे दिन यानी शनिवार को रेस 3 ने 38.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म् ने दो ही दिन में 67.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार की कमाई के बाद यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे बड़े फिल्म स्टार हैं। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं और इसे सलमान खान की कंपनी और रमेश तोरानी ने प्रोड्यूस किया है।
'रेस 3' ने रोकी 'वीरे दी वेडिंग' की कमाई:
पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कमाई कर रही करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रफ्तार तीसरे हफ्ते में थम गई है। शुक्रवार को सलमान खान की ‘रेस 3’ के रिलीज होते ही फिल्म की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इसका अंदेशा पहले से ही लगाया जा चुका था। फिल्म ने शुक्रवार को कुल 70 लाख का बिजनेस किया और इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 77.83 करोड़ रुपये हो गई है।
Published on:
18 Jun 2018, 9:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.