scriptमां श्रीदेवी के बर्थडे पर जान्हवी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, बेटी का हाथ थामे वायरल हुआ वीडियो | Janhvi Kapoor Shared Pic On Sridevi Birthday With Emotional Message | Patrika News

मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जान्हवी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, बेटी का हाथ थामे वायरल हुआ वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Aug 13, 2021 01:38:35 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल रहा है। साथ ही मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनकी बड़ी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर उनके लिए खास मैसेज लिखा है।

Sridevi

Sridevi

नई दिल्ली। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। बेशक आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम आज भी लोगों के दिलों में बना हुआ है। श्रीदेवी ने कई शानदार फिल्में की हैं। अलग-अलग किरदार निभाएं हैं। यही वजह है कि आज भी दर्शक उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। श्रीदेवी जितनी खूबसूरत अदाकारा थीं। उतनी ही प्यारी मां भी थीं। उन्होंने अपनी बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की परवरिश काफी अच्छे ढंग से की है। जो आज उनके जाने के बाद उनकी बेटियों में साफ देखने को मिलती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीदेवी पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों के साथ नज़र आ रही हैं।

मां का हाथ थामे नज़र आईं जान्हवी कपूर

सेलिब्रेटीशाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की इस पुरानी वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में नन्ही जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी का हाथ थामे पार्टी में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी संग बोनी कपूर भी नज़र आ रहे हैं। बोनी कपूर ने छोटी बेटी खुशी कपूर का हाथ थामा हुआ है। श्रीदेवी को देख जान्हवी मुस्कुराती हैं। इस फंक्शन में श्रीदेवी और उनकी बेटियां ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। चेहरे पर मुस्कान लिए जान्हवी बेहद ही प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं।

आज यानी कि 13 अगस्त को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट किया है। जान्हवी ने मां को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। फोटो में श्रीदेवी जान्हवी को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। मां संग तस्वीर में जान्हवी के चेहरे पर खूबसूरत सी स्माइल देखने को मिल रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई मिस यू। सबकुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन। आई लव यू।” कैप्शन में मां के लिए जान्हवी के लिए रेड हार्ट भी बनाए हैं। जान्हवी की इस पोस्ट पर 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें

क्लासिक अवतार में Janhvi Kapoor ने कराया फोटोशूट, तस्वीर देख लोगों को आई ‘श्रीदेवी’ की याद

आपको बता दें बेटी जान्हवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी 2018 को हो गया था। दरअसल, श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई अपने परिवार के साथ गई थीं। जहां से अचानक से खबर आई की बाथटब में गिरने से श्रीदेवी का निधन हो गया। इस खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। जिसके बाद जान्हवी ने फिल्म धड़क से अपना अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में जान्हवी ईशान खट्टर संग दिखाई दी थी। जिसके बाद जान्हवी गुज़न सक्सेना, रूही में दिखाई दीं। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। जल्द ही जान्हवी अब ‘ऱणभूमि’, ‘गुड लक जेरी’, ‘तख्त’, ‘दोस्ताना 2’ में भी नज़र आएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो