उन्होंने आगे बताया कि इसी फ्लाइट में वो भी सफर करने वाले थे, लेकिन पत्नी शोभा का करवा चौथ व्रत, जिसकी वजह से उनकी ये फ्लाइट छूट गई थी और ये फ्लाइट बाद में उनकी आंखों के सामने ही क्रैश हो गई थी. जितेंद्र ने बताया कि ‘हमारी 7 बजे की फ्लाइट थी, जब एयरपोर्ट सभी पहुंचे तो पता चला कि फ्लाइट 2 घंटे लेट है और उस दिन करवा चौथ भी था तो शोभा का व्रत भी था. मैंने सोचा कि फ्लाइट दो घंटे लेट है, इतनी देर में तो चांद भी निकल आएगा तो क्यों ना मैं घर जाकर शोभा का व्रत खोलने में मदद कर दूं’.