8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर: John Abraham ने पिंजरों में पक्षियों को नहीं रखने के लिए किया था अनुरोध

पेटा इंडिया के सचिन ने कहा, जॉन ( John Abraham ) जानवरों के लिए आवाज उठाते रहे हैं पशु सर्कस पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी जॉन की अपील सम्मान पाने वालों में अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, सोनम कपूर सहित अन्य स्टार्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 2 Dec 2020, 9:35 PM IST

पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर: John Abraham ने पिंजरों में पक्षियों को नहीं रखने के लिए किया था अनुरोध

पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर: John Abraham ने पिंजरों में पक्षियों को नहीं रखने के लिए किया था अनुरोध

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ( John Abraham ) को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) द्वारा 2020 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' ( Person Of The Yearr ) से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : 'आशिकी' फेम Rahul Roy को ब्रेन स्ट्रोक,माइनस 12 डिग्री तापमान में कर रहे थे शूटिंग,फैंस-सेलेब्स कर रहे दुआ

जॉन ने 2020 में ई-रिटेलर क्विकर से आग्रह किया था कि वह जीवित जानवरों का व्यापार करना बंद कर दे। इन वर्षो में, उन्होंने पेटा इंडिया के साथ मिलकर पशु सर्कस पर प्रतिबंध लगाने, मुंबई के नाचने वाले बंदरों के विरुद्ध अवाज उठाने और एक विज्ञापन-अभियान में सभी से पक्षियों को पिंजरों में नहीं रखने के लिए अनुरोध किया था।

सम्मान पाने वालों में राजनेता शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केएस पणिक्कर राधाकृष्णन, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, सोनम कपूर, कपिल शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन और जैकलीन फर्नाडीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन का दावा Pavitra Punia हैं उनकी पत्नी,शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया

पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस के पेटा निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, जॉन अब्राहम शुरुआत से ही पेटा इंडिया के तहत जानवरों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। अगर पक्षी पिंजरों में पीड़ित हैं, पिल्लों को क्रूरता से बेचा जा रहा है, या दुनिया में कहीं भी जानवर खतरे में हैं, तो हम उन्हें बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।