25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई जुड़वा 2 ने वर्ल्डवाइड की इतने करोड़ की कमाई

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई जुड़वा 2 ने वर्ल्डवाइड की इतने करोड़ की कमाई

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई जुड़वा 2 ने वर्ल्डवाइड की इतने करोड़ की कमाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Oct 2017, 3:57 PM IST

Judwaa2

Judwaa2

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ जुड़वा 2 साल 2017 की हिट फिल्मों शामिल हो गई है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह 29 फिल्म 29 सितंबर को ही रिलीज हुई थी, इसने शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन 102.23 करोड़ रुपए हो गया। निर्माताओं की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, 'जुड़वा-2' की वर्ल्डवाइड कमाई 157.69 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

इस कॉमेडी फिल्म में वरुण ने 1997 में आई 'जुड़वां' में सलमान खान द्वारा निभाए गए प्रेम और राजा के प्रतिष्ठित किरदार को दोबारा जीवंत किया है, जबकि जैकलीन और तापसी पन्नू ने करिश्मा कपूर और राधा का किरदार निभाया है। सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया है। फिल्म ने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में 98 करोड़ की कमाई की थी। यह अब 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह वरुण की लगातार नवीं हिट है। इसी साल प्रदर्शित धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वर्ष 2017 में प्रदर्शित फिल्में 'जुड़वा 2' के अलावा 'काबिल','रईस','जॉली एलएलबी 2,''बद्रीनाथ की दुल्हनियां','बाहुबली 2,'टयूबलाइट' और'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने एक बयान में कहा, 'सिर्फ आठ दिनों में 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करना 'जुड़वा-2' के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि है! और यह सिर्फ इस फिल्म के लिए दर्शकों के भारी प्यार और इस देश के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार वरुण धवन की वजह से ही संभव हुआ है।'

सिंह ने कहा, 'हम साजिद नाडियाडवाला और डेविड धवन को बधाई देते हैं, जिन्हें भारतीय दर्शकों की नब्ज का पता है। हम फॉक्स स्टार स्टूडियो में काफी खुश हैं कि इस साल 'जॉली एलएलबी-2' के बाद हमारी दूसरी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। यह हमारी सामग्री विकल्पों में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है।'

नाडियाडवाला ने कहा कि उन्हें फिल्म की सफलता के बारे में 'हमेशा से ही आश्वस्त' थे। बता दें, डेविड धवन और साजिद नाडियाडवाला इससे पहले 'जुड़वां' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।