लीना लिखती हैं कि 'वे बकरी के खून में पका हुआ मांस खाती है. अरक पीती है, बीड़ी पीती है और जंगली नृत्य करती है… यही वे काली है, जिसके स्वरूप को मैंने फिल्म के लिए दिखाया है'. बता दें कि कोयंबटूर में एक महिला हिंदू कार्यकर्ता को लीना को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उनसे लीना को धमकी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके अलावा लीना को रेप की धमकियां मिल रही हैं, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि 'वो इंसान भरोसेमंद कैसे हो सकता है, जो आहत कर सकता है. वो एक रेपिस्ट है. दिल्ली पुलिस, लखनऊ पुलिस, गुवाहाटी पुलिस और कई… आपने इस आदमी को मुझ पर हमला करने के लिए मेरा पीछा करने दिया?'.