जहां उनका ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि 'फिल्म फ्लॉप होने का असर स्वास्थ पर पड़ा है'. इसके अलावा कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि 'इनको कुछ खाने-पीने की सलाह हो'. इसके अलावा कई लोग उनके इस लुक्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.
कोई कह रहा है 'शायद जल्दी में पेंट नहीं मिली होगी', तो किसी का कहना है कि 'शायद पेंट में लगाने वाली बेल्ट नहीं मिली होगी'. वीडियो वायरल होने के बाद मानुषी को बॉडी शैमिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अगर उनके काम की बात करें तो, पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद भी मानुषी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है.