अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने रियलिटी शो 'लॉक-अप' और अपनी फिल्म 'धाकड़' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं, तो वहीं इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म की जमकर प्रमोटिंग में लगी हैं. इसी बीच कंगना टोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और इसके पीछे की वजह है सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता शर्मा (Arpita Sharma) की ईद पार्टी. जी हां, हाल में एक्ट्रेस उनकी ईद पार्टी में पहुंची थी.