कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर कई यूजर्स आपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. जब कंगना से पूछा गया कि 'ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिला है इसपर आप क्या कहना चाहेंगी?' इसका जवाब देते हुए कंगना ने काशी की तुलना मथुरा और अयोध्या से करते हुए इंडायरेक्टली वे में कहा कि 'यहां हर जगह शिव हैं. उन्हें किसी स्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है'. कंगना ने कहा कि 'देखिए, ये तो है. जैसे मथुरा के कण-कण में कृष्ण हैं, अयोध्या के कण-कण में राम हैं. वैसे काशी के कण-कण में शिव हैं'.