1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sara-Kartik के रिश्ते को लेकर Karan Johar पर लगा ये बड़ा आरोप, अब डायरेक्टर ने दी सफाई

करण जौहर (Karan Johar) पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के रिश्तों को लेकर आरोप लगा है, जिसके बाद निर्माता को अपनी सफाई पेश करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 14 Aug 2022, 1:47 PM IST

Sara-Kartik के रिश्ते को लेकर Karan Johar पर लगा ये बड़ा आरोप

Sara-Kartik के रिश्ते को लेकर Karan Johar पर लगा ये बड़ा आरोप

इन दिनों करण जौहर (Karan Johar) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7) को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस शो में निर्माता स्टार्स की पर्सनल लाइफ के कई ऐसे खुलासे करते हैं, जो कभी-कभी काफी चौंकाने वाले होते हैं। इसी शो के दौरान करण ने कन्फर्म किया था कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक दूसरे को डेट कर रहे थे और रिलेशनशिप में थे। हालांकि, एक बार फिर से दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। दरअसल, करण के इस शो के 7वें सीजन के दूसरे एपिसोड में सारा अली आई थीं।

इसे एपिसोड में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी थी। इसी शो के दौरान करण ने इस बात का खुलासा किया था कि 'कार्तिक को सारा ने डेट किया, जो दोनों में से किसी ने कभी कन्फर्म नहीं किया'। इसके अलावा भी करण पर बाकी सेलेब्स की लाइफ के सिक्रेट्स को रिवील करने का आरोप लगा है, जिनमें से एक अनन्या पांडे भी हैं, जिसकी डेंटिंग को लेकर करण ने सबके सामने पोल खोल दी थी।

इस बारे में जब करण जौहर से पूछा गया तो उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'सब इन रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं। मैंने कुछ खुद से नहीं बनाया है। सबने उन्हें साथ में देखा है'। करण ने आगे कहा कि 'जो सच है वो सच है और मुझे लगता है कि सबको इससे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे पता है कुछ लोग इसे बड़ा खुलासा किया है। सभी को सभी की पर्सनल लाइफ के बारे में पता है और उन्हें इससे दिक्कत नहीं है अगर हमने उस बारे में बात की'।

यह भी पढ़ें: खाली सिनेमाघर और कैंसिल शोज के बीच Aamir Khan की फिल्म को लेकर #LaalSinghChaddhaSuperhit क्यों हो रहा ट्रेंड?


बता दें कि सारा और कार्तिक के रिश्ते के अलावा करण ने सारा से इस बात का भी खुलासा करवाया था कि एक्ट्रेस का क्रश साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा पर है। वहीं करण के शो में जब अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा आए थे, तब करण ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने 50वें बर्थडे के दौरान अनन्या और आदित्य रॉय कपूर को एक-दूसरे के साथ अच्छा टाइम बिताते देखा था।

इतना ही नहीं निर्माता ने इस बात का भी खुलासा किया था कि अनन्या जल्द ही किसी को डेट करने वाली हैं। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो, करण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'पंजाबियों को नकली दाढ़ी पसंद नहीं..', 'लाल सिंह चड्ढा' में Aamir Khan के लुक पर बोले सिंगर Gippy Grewal