बॉलीवुड के महशूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहार अक्सर सुखियों में बने रहते है। करण सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते है।अब रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे यश का ऑडिशन लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को करण ने खुद के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि करण अपने बेटे को इमोशनल सीन को करने को कह रहे है। और उनके बेटे ने इसे काफी अच्छे तरीके से किया है।