फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेहद पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' (Koffee With Karan 7) को लेकर काफी सुर्खियों में है। उनके इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स के सभी राज दर्शकों के सामने रखय जाते हैं, जिनको लेकर कभी-कभी निर्माता को स्टार्स के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है। हाल में उन्होंने अपने शो के दौरान एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) को लेकर एक बड़ा राज खोला है। उन्होंने बताया कि इन दिनों इलियाना किसको डेट कर रही हैं और कब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।