25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करण जौहर का NCB के नोटिस पर जवाब, ​जिस मोबाइल से वीडियो बनाया वह खो गया है

2019 की हाउस पार्टी को लेकर एनसीबी ने दिया करण जौहर ( Karan Johar ) को नोटिस करण ने जवाब में भेजा पेनड्राइव और एक पत्र- रिपोर्ट कहा जिस मोबाइस से वीडियो बनाया वह खो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 18 Dec 2020, 11:51 PM IST

Karan Johar

Karan Johar

मुंबई। बॉलीवुड ड्रग केस ( Bollywood Drug Connection ) में फिल्ममेकर करण जौहर ( Karan Johar ) को हाल ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का नोटिस मिला है। उनसे साल 2019 में उनके घर हुई पार्टी की जानकारी, पार्टी का वीडियो और किस डिवाइस से वीडियो शूट किया सहित अन्य डिटेल बताने को कहा गया था।

यह भी पढ़ें : करवा चौथ पर पति की फोटो के बाद सपना चौधरी ने अब पहली बार शेयर की बेटे की फोटो

'मोबाइल खो गया है'
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि करण ने एनसीबी के नोटिस का जवाब दिया है। साथ ही अन्य जानकारी भी दाखिल करवाई है। खबर है कि करण जौहर ने एनसीबी के समन के जवाब में एक लेटर और पेनड्राइव भेजा है। साथ ही जानकारी सामने आई है कि बकौल करण उन्होंने पार्टी का वीडियो मोबाइल फोन से शूट किया था। वह मोबाइल उनके पास नहीं है, खो गया है।

पहले ही दे चुके हैं सफाई
करण वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद भी कह चुके थे कि उनकी पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस साल सुशांत की मौत के बाद जब फिर से ड्रग्स का मामला उठा, तब भी करण ने बयान जारी कर कहा था कि 'मैं न तो ड्रग्स लेता हूं और ना ही इसे प्रमोट करता हूं।' उन्होंने पार्टी में ड्रग्स सेवन करने और मौजूद स्टार्स को उपलब्ध करवाने के आरोप से साफ इंकार किया था।

यूजर्स ने यू किया रिएक्ट

करण जौहर को शुक्रवार सुबह से ही ट्रोल किया जा रहा है और उनके नाम के साथ एक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, कॉफी विद एनसीबी। यह वास्तव में उनके हास्यास्पद शो कॉफी विद करण जौहर से दिलचस्प होना चाहिए। अन्य यूजर ने लिखा,'रोजेज आर रेड .. वायलेट्स आर ब्लू..लेट्स डिस्ट्रॉय देयर इगो टूगेदर मी एंड यू .. चलो हम और आप बॉलीवुड की सफाई करते हैं।' अन्य ने लिखा, 'अरे वाह, आप शक्तिशाली हो सकते हैं, लेकिन उस सारी शक्ति के बावजूद, एक दिन आपको अपने सभी पापों के लिए भुगतान करना होता है।' एक ने लिखा, 'बड़ी ब्रेकिंग है। अब एनसीबी ने सभी नेपोटिज्म के जनक को बुलाया है। हैशटैग वि स्टैंड फॉर एसएसआर जस्टिस।'

यह भी पढ़ें : विश्वनाथन आनंद के बाद ध्यानचंद पर Biopic कन्फर्म, अगले साल शूटिंग, स्टारकास्ट की घोषणा जल्द

सुशांत केस के बाद से ट्रोल्स के निशाने पर

जौहर इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग के शिकार हुए थे। फिल्मकार को कथित रूप से फिल्म उद्योग के भीतर भाई-भतीजावाद के प्रचार के लिए नेटिजन्स द्वारा लक्षित किया गया था। नेटिजेंस ने शुक्रवार को एक बार फिर इस विषय को उठाया, फिल्मकार पर अपना गुस्सा निकाला। एनसीबी ने पिछले कुछ महीनों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत और अन्य मामलों से संबंधित अलग-अलग ड्रग मामलों के संबंध में कई फिल्मी हस्तियों से पूछताछ की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग