बता दें कि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। इससे पहले करीना ने तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर की पॉपुलैरिटी जन्म के साथ ही किसी स्टार से कम नहीं थी। उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी घंटों उनके घर के बाहर इंतजार करती है। वहीं, सैफ के पहली पत्नी अमृता से दो बच्चे हैं, सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम। दोनों की करीना और तैमूर से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में सारा अपने पिता के न्यू बॉर्न बेबी से मिलने पहुंची थीं। उनके हाथ में ढेर सारे गिफ्ट भी थे।