1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब करीना कपूर ने बिपाशा बसु को मार दिया था थप्पड़, जानिए क्या था पूरा मामला

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को मारा था थप्पड़ फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान दोनों में हुई थी लड़ाई सैफ की पार्टी में बुलाकर करीना ने मिटाई कड़वाहट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 7 Jan 2020, 10:59 AM IST

68453599.jpg

नई दिल्ली | नई दिल्ली | बॉलीवुड में स्टार्स की लड़ाई और दोस्ती कब हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने बर्थडे की कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वो पति करन सिंह ग्रोवर के साथ काफी खुश नज़र आ रही हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा आया था जब वो एक थप्पड़ की वजह से काफी परेशान हो गईं थीं। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अजनबी (2001) से की थी। इसी फिल्म के सेट पर उनकी करीना कपूर से बुरी तरह लड़ाई हो गई थी। यहां तक कि करीना ने उन्हें काफी बुरा भला कह दिया था।

वाणी कपूर से फैन ने पूछा 'क्या आप कुपोषण का शिकार हैं', एक्ट्रेस ने लगाई लताड़ फिर हो गई बोलती बंद

दरअसल फिल्म के सेट पर करीना कपूर के डिजाइनर विक्रम फड़नीस ने बिपाशा बसु की मदद कर दी थी। जिस बात से करीना नाराज़ हो गई और बिपाशा को काली बिल्ली बोल दिया। इसके बाद लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उन्होंने बिपाशा को तमाचा जड़ दिया। बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था- मुझे लगता है कि इस मामले को जबरदस्ती तूल देकर राई का पहाड़ बना दिया गया। अगर करीना को डिजाइनर से कुछ परेशानी थी, तो उस मामले में मुझे बीच में क्यों घसीटा गया। वो वाकई करीना की बचकाना हरकत थी. मैं अब दोबारा करीना के साथ कभी काम नहीं करूंगी।

Bigg Boss 13: हिमांशी ने किया बड़ा खुलासा, सलमान के बर्तन धोने को बताया ड्रामा, लिए 630 करोड़ देखे वीडियो

इसके अलावा करीना कपूर ने भी एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि बिपाशा को अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं है. उन्होंने चार पेज के इंटरव्यू में करीब तीन पेज तक मेरे बारे में ही बात की. उसने अपने काम को लेकर बात क्यों नहीं की? मुझे लगता है कि बिपाशा को अब तक जितनी भी लोकप्रियता मिली वो 'अजनबी' के सेट पर डिजाइनर विक्रम फड़नीस को लेकर मेरे साथ हुए झगड़े से ही मिली है। हालांकि इसके बाद करीना ने खुद साल 2008 में सैफ अली खान की बर्थडे पार्टी में बिपाशा को इनवाइट किया था। उसके बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक देखने को मिलता है। कई पार्टीज़ में करीना और बिपाशा स्पॉट हुई हैं।