एक्ट्रेस ने अपने ऑफशियल इंस्टाग्राम पर बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह लाइट ब्लू कलर की मैक्सी ड्रेस में नज़र आ रही हैं। इस आउटफिट में करीना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है नौ महीने पूरे हो चुके हैं और मैं काफी स्वस्थ महसूस कर रही हूं। करीना का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कमेंट कर सभी अभिनेत्री की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।