1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Varun Sharma से ये क्या बोल गईं Kareena Kapoor? शो को बीच में छोड़कर चल दिए एक्टर

हाल में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) कोर्ट रुम कॉमेडी ड्रामा शो 'केस तो बनता है' में पहुंचे थे, जहां एक्ट्रेस ने वरुण को कुछ ऐसा कह दिया कि वो बीच शो को छोड़कर जाने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Aug 2022, 1:30 PM IST

Kareena Kapoor Khan And Varun Sharma

Kareena Kapoor Khan And Varun Sharma

अमेजॉन से फ्री टीवी पर आने वाला शो 'केस तो बनता है' (Case Toh Banta Hai) के नए एपिसोड में एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर वरुण शर्मा (Varun Sharma) पहुंचे। शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सितारे कोर्ट रुम में एक दूसरे से केस को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं। शो में वरुण शर्मा, करीना कपूर के वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस कोर्ट रुम कॉमेडी ड्रामा शो में बहुत से सेलेब्रिटीज पर आरोप लगाए जाएंगे, जिनका वो और उनके लॉयर बने वरुण शर्मा फनी अंदाज में जवाब देते दिखाई पड़ेंगे।

वरुण शर्मा ने शो का एक क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसको शेयर करते हुए एक्टर कैप्शन में लिखते हैं कि 'सिखा नहीं रह था मैं तो बस बता रहा था। अब आप इतना कह ही रहे हो तो रुक जाता हूं'। वीडियो क्लिप में करीना कपूर व्हाइट पैंटसूट पहने हाथ में कुछ पन्ने लिए नजर आ रही है, तो वहीं वरुण शर्मा वकील के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि करीना शिकायत करते हुए सनी देओल का फेमस डायलॉग कहती हैं 'तारीख पर तारीख, केस को मिलती रही पर नहीं मिला तो बस इंसाफ'। करीना कपूर की इस बात पर वकील वरुण कहते हैं कि 'इंसाफ कैसे मिलेगा? हर तारीख पर तो आप बिजी चल रहे हो कभी पार्लर तो कभी डिजाइनर से अपॉइंटमेंट'।

यह भी पढे़ं: पहले से दो शादियां और 4 बच्चों के पिता ने Urvashi Rautela को दिया था शादी का ऑफर, जानें कौन है ये सिंगर?


वहीं वरुण की इन बातों के जवाब देते हुए करीना कपूर अपनी फिल्म 'जब वी मेट' का फेमस डायलॉग बोलती हैं कि 'अब तू सिखाएगा मुझे? सिखड़ी हूं मैं भटिंडा की सब आता है मुझे'। वीडियो में करीना कपूर की इस बात पर 'ट्रेन पकड़ने से लेकर, केस जीतने तक सब, तो फिर तुम्हें मेरी क्या जरूरत' बोलकर वरुण शर्मा केस बीच मे छोड़ कर चले जाते हैं।

बात दें कि 'केस तो बनता है' शो में वरुण और करीना के अलावा रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) पब्लिक लॉयर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं कुशा कपिला Kusha Kapila) बने नजर आते हैं। साथ ही शो में संकेत भोंसले, सुगंधा मिश्रा, सिद्धार्थ सागर, परितोष त्रिपाठी गवाह के किरदार भी नजर आते हैं, जो दर्शकों को खूब हंसाते नजर आएंगे।

यह भी पढे़ं: बायकॉट ट्रेंड पर Arjun Kapoor के बयान का एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब, बोलीं - 'दिक्कत उन्हें होती है, जिनकी फिल्मों में ऑडियन्स...'