1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले से दो शादियां और 4 बच्चों के पिता ने Urvashi Rautela को दिया था शादी का ऑफर, जानें कौन है ये सिंगर?

हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खोले। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनको एक ऐसे सिंगर की तरह से शादी का ऑफर मिला था, जो पहले ही दो शादियां कर चुका था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Aug 2022, 1:13 PM IST

पहले से दो शादियां और 4 बच्चों के पिता ने Urvashi Rautela को दिया था शादी का ऑफर

पहले से दो शादियां और 4 बच्चों के पिता ने Urvashi Rautela को दिया था शादी का ऑफर

अपने बोल्ड और जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस ड्रेसिंग सेंस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जींदगी से जुड़ी कई खास और चौंका देने वालों का खुलासा किया। इस बीच उनके इंटरव्यू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उनको एक ऐसे सिंगर की तरह से शादी का ऑफर मिला था, जो पहले ही दो शादियां कर चुका था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस सिंगर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर बताया कि उनसे पहले से 4 बच्चे थे और जब सिंगर ने उनको प्रपोज किया था तब उन्होंने किसी तरह मामले को संभाला था और ऑफर ठुकरा दिया था।

इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने बताया कि 'अक्सर उन्हें मैरिज प्रपोजल मिलते रहते हैं, लेकिन एक बार उन्हें एक ऐसे शख्स ने शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके बारे में जानकर वे खुद भी हैरान रह गई थीं'। एक्ट्रेस ने बताया कि 'एक बार उन्हें मिस्र के एक बेहद फेमस सिंगर की ओर से शादी का प्रपोज मिला था, जिसकी पहले से 2 शादियां हो चुकी हैं और उनके 4 बच्चें भी हैं'।

इसके बारे में बात करते हुए उर्वशी ने आगे बताया कि 'उनकी मुलाकात सिंगर से दुबई में हुई थी और वहीं पर उन्हें सिंगर की ओर से शादी का प्रपोजल भी मिला था, लेकिन उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था'। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि 'दोनों के बीच सांस्कृतिक तौर पर जमीन-आसमान का फर्क था। अगर वे प्रपोजल को एक्सेपट भी कर लेती तो बहुत ज्यादा कल्चरल डिफरेंसेज आ जाते'।

यह भी पढ़ें: बायकॉट ट्रेंड पर Arjun Kapoor के बयान का एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब, बोलीं - 'दिक्कत उन्हें होती है, जिनकी फिल्मों में ऑडियन्स...'


इस बारे में एक्ट्रेस कहा कहना था कि 'ऐसे फैसले लेते समय खासतौर पर महिलाओं को काफी कुछ सोचना पड़ता है, क्योंकि ये सब इतना आसान नहीं होता है'। इतना ही नहीं अपने परिवार के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने बताया कि 'उनके परिवार में रिश्तों को बहुत अहमियत दी जाती है और सभी मिलजुल कर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में इस तरह के प्रपोजल पर गंभीरता से सोचना का सवाल ही नहीं था'।

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि 'मेरे परिवार में अभी तक किसी का भी तलाक नहीं ऐसे उस प्रपोजल के बारे में सोचना जिसकी पहले ही दो पत्नियां और 4 बच्चे हैं हो ही नहीं सकता'। बता दें कि इससे पहले इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर कुछ पर्सनल बाते शेयर की थी, जिसकी वजह से दोनों का नाम सुर्खियां में आ गया था।

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट बवाल के बीच Salman, Shah Rukh और Aamir Khan पर बन गया भोजपुरी गाना, आपने सुना क्या?