बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लास्ट टाइम कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और तब्बू (Tabu) के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी को और सभी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। वहीं कार्तिक अब फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) में जृनजर आने वाले हैं। इसके साथ ही जनाब अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि एक्टर का दिल ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना पर आ गया है।