
Akshay Kumar से पहले Kartik Aaryan से 'जुबां केसरी' बुलवाना चाहती थी 'गुटखा कंपनी'
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लास्ट टाइम कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और तब्बू (Tabu) के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी को और सभी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। वहीं कार्तिक अब जल्द कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनकी शूटिंग में एक्टर आजकल बिजी चल रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जो उनके फैंस को खुश कर देगी। कुछ समय पहले अजय देवगन (Ajay Devgn), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पान मसाला विज्ञापन को लेकर ट्रोल हो रहे थे, जिसके बाद अक्षय ने अपने फैंस से माफी भी मांगी थी।
इस बीच अब पता चला है कि अक्षय कुमार से पहले पान मसाले का विज्ञापन कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था। जी हां, पान मसाला कंपनी अक्षय से पहले कार्तिक के मुंह से 'जुबां केसरी' बुलाना चाहती थी, लेकिन कंपनी का ये सपना, सपना ही रह गया क्योंकि एक्टर ने करोड़ों की इस डील को लात मार दी थी। एक्टर ने इस ऑफर को मना कर दिया था।
बताया जाता है कि कार्तिक को इस विज्ञापन के लिए करीबन 10 से 15 करोड़ रुपये तक ऑफर किए गए थे, लेकिन एक्टर ने इस विज्ञापन को करने से साफ मना कर दिया था, जिसके बाद ये ही ऑफर अक्षय कुमार के सामने पेश किया गया, जिसके एक्टर ने एक्सेप्ट कर लिया। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद ऐड फिल्ममेकर ने दी थी।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने चुराया TEDx स्पीच!
ऐड फिल्ममेमकर ने इस बार में बात करते हुए बताया कि 'शाहरुख और अक्षय के बाद, कंपनी एक यूथ स्टार को कास्ट करना चाहती थी, ऐसे में कार्तिक से अच्छी च्वाइस कोई थी नहीं। कार्तिक को इसके लिए 15 करोड़ रुपये भी ऑफर किए गए थे, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार का रुख किया और फिर जो हुआ वो तो सभी जानते हैं'।
वहीं अगर कार्तिक आर्यन के बारे में बात करें तो, फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद से एक्टर की मांग काफी बढ़ गई है। साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। बता दें कि कार्तिक के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें कैप्टन इंडिया, शहजादा, फ्रेडी, सत्यप्रेम की कथा, लुका छुपी 2 और निर्देशक कबीर खान की एक फिल्म शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'Aamir Khan को रिटायरमेंट लेने की जरूरत...', फिल्म एक्टर ने दी सलाह
Updated on:
16 Oct 2022, 11:08 AM IST
Published on:
16 Oct 2022, 11:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.