
KARWAAN
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान की फिल्म 'कारवां' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इरफान खान के फैन्स को काफी समय से इस फिल्म का इंतजार था। यह कॉमेडी के तड़के से भरपूर फिल्म है जिसमें लीड कलाकारों के सफरनामें को दिखाया गया है। बता दें, इन दिनों वह विदेश में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। Movie Preview: हालात से जूझते बाप-बेटी की कहानी है Fanney Khan, इमोशन्स के साथ कॉमेडी का तड़का
पहले दिन की रहेगी इतनी कमाई
ट्रेड एनालिस्टों के अनुसार इरफान खान की फिल्म कारवां बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट डे तकरीबन 2 से 3करोड़ की कमाई कर सकती है। बता दें इस फिल्म में इरफान के अलावा दलकीर सलमान और मिथिला पालकर लीड रोल में नजर आएंगे।
कहानी
फिल्म 'कारवां' की कहानी कॉमेडी से भरपूर है। यह तीन अंजान लोगों की कहानी है जो एक साथ यात्रा पर निकलते हैं। इन तीनों की ही मुलाकात अनजाने में होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ़ रखते है लेकिन इनका नसीब, ज़िन्दगी की इस विचित्र यात्रा में तीनो को एक साथ ला कर खड़ा कर देता है। फिल्म को केरल के खूबसूरत लोकेशन्स को अच्छे से फिल्माया गया है। सफर में इरफान और दलकिर एक डेडबॉडी की खोज में निकलते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मिथिला से होती है। बता दें कि इस फिल्म से साउथ सिनेमा के स्टार दलकीर सलमान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इसके लीड एकट्रेस के तौर पर यह एक्ट्रेस मिथिला पालकर 'की पहली फिल्म होगी। बताते चलें, इरफान खान की फिल्म कारवां को अक्षय खुराना ने डायरेक्ट किया है।
Published on:
02 Aug 2018 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
