मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एक था टाइगर के सेट पर माशाल्लाह गाने की शूटिंग हो रही थी और कैटरीना ने ऐसी ड्रेस पहनी थी, जो बेहद टाइट थी और कैटरीना की बॉडी का ज्यादातर हिस्सा दिख रहा था। इस वजह से सलमान खान काफी भड़क गए और उन्होंने कैटरीना को टोका, जिस पर कैटरीना ने कहा कि यह डायरेक्टर की पसंद है। यह सुनते ही सलमान खान पास रखी छड़ी उठाकर उनके पीछे दौड़ पड़े थे। 2018 में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जब कैटरीना कैफ, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान बीना काक की किताब ‘साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ़ रणथंभौर’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान कैटरीना ने ब्लैक कलर की फिश कट स्कर्ट पहनी थी। उनकी ड्रेस बहुत ज्यादा शॉर्ट थी जिस वजह से सलीम खान बार-बार उन्हें ड्रेस सही करने को कह रहे थे।