1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस ने जताई नाराजगी

कैटरीना कैफ अपने शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। कभी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं शादी की तस्वीरें तो कभी हनीमून की तस्वीरें उनको चर्चा में बनाए रखती है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी एक वीडियो काफी वायरल हो रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Jan 2022, 6:00 PM IST

बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस ने जताई नाराजगी

बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस ने जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। मगर शादी के बाद दोनों ने बहुत कम एक दूसरे के साथ समय बिताया, लेकिन जब भी काम से थोड़ा मौका मिलता है, तो दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीताते हैं। तो वहीं आज सुबह उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपाराजियों के लिए उन्होंने पोज भी दिये। उनकी इस वक्त की यह तस्वीर बहुत हीं सादगी वाली है। इस वीडियो पर उनके फैंस जम कर तारीफें कर रहे हैं, तो कईं लोग सवाल भी कर रहे हैं।

कैटरीना ने वीडियो में हरे रंग के को-ऑर्ड सेट पहन रखी है जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही उन्होंने पैरों में सफेद स्नीकर्स पहने थे और कोरोना से बचने के लिए कैट ने जहां मास्क और फेसशील्ड दोनों लगाई थी। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि "आखिर मैडम कित्थे चल दी?" एक ने पूछा, "इंदौर जा रही हो क्या? विक्की जीजू के पास…।"


इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है। जहां इस वीडियो में कैटरीना की खुबसूरती की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे , तो वहीं एक यूजर ने कमेंट कर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। यूजर ने लिखा है, "कोई सिंदूर, मंगलसूत्र या चूड़ा नहीं। ये एक्ट्रेस सिर्फ अपने इंस्टाग्राम अकांउट के लिए इन सभी चीजों के साथ पोज देती हैं। दीपिका ने तो कम से कम ढाई महिने के लिए मंगलसूत्र और चूड़े को पहना था। इस फिरंगी लेडी कैटरीना ने अपना असली रंग दिखा दिया।"


वैसे आपको बता दें, कैटरीना के इस आरामदेह कैजुअल को-ऑर्ड सेट फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम के ब्रांड का है। इसकी कीमत जानकर कर शायद आप चौंक जाए, यह डिज़ाइनर क्लोदिंग लेबल के प्री स्प्रिंग समर 2022 कलेक्शन से है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। कैटरीना की पूरी ड्रेस पर फिश प्रिंट किया गया है, जिसे जापान और चीन में भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसमें हरे रंग की रेशमी शर्ट की कीमत 56,000 रुपए और मैचिंग ट्राउज़र्स की कीमत 51,600 रुपए है। कुल मिलाकर इस पूरे सेट की कीमत 1,07,600 रुपए है। अगर बात करें कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की तो वो जल्द हीं 'मैरी क्रिसमस', 'फोन भूत', 'जी ले जरा' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े -सीएम योगी के साथ उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'मीटिंग में शामिल होकर अच्छा लगा'
यह भा पढ़े -टाइगर से भिड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने किया 'खून पसीना' एक, अभिषेक बच्चन का कर रहे थे इंतजार