1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के साथ उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीर, कहा- ‘मीटिंग में शामिल होकर अच्छा लगा’

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस का अपने नए लुक्स और फैशन से दिल जीतती रहती हैं। अपने ग्लैमर्स लुक से इंटरनेट पर आग लगाने वाली उर्फी को पता है कि लोगों का ध्यान कैसे खींचा जाता है। लेकिन इस बार उन्होंन अपने लुक की वजह से नहीं किसी और वजह से अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खीचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Jan 2022, 4:32 PM IST

सीएम योगी के साथ उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'मीटिंग में शामिल होकर अच्छा लगा'

सीएम योगी के साथ उर्फी जावेद ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'मीटिंग में शामिल होकर अच्छा लगा'

'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट रह चुकीं उर्फी जावेद अपने बोल्ड लुक की वजह से अपने फैंस के बीच मशहूर हैं। वह अपने लुक और डांस मूव्स दिखाकर अपने फैंस को इम्प्रेस करने का मौका नहीं छोड़तीं। लेकिन उन्होंने हल में कुछ अलग ही तरीके से अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खीचने की कोशिश की है। उर्फी के इस कारनामें से उनके फैंस शायद शॉक्ड हो जाए। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज में एक फोटो शेयर की है। अब आप सोच रहे होंगे कि वही कोई ग्लैमरस तस्वीर होगी, मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। चलिए आपको बताते हैं क्या खास है इस तस्वीर में...

एक्ट्रेस उर्फी जावेद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ऑफिशियल मीटिंग अटैंड किया है। अब आप सोचेंगे ऐसा कैसे हो सकता है। मगर हम आपको प्रूफ भी दिखा देते हैं। ये तस्वीर उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में शेयर किया है।


आपको बता दें, उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उन्हें ये फोटो किसी फैन ने ही भेजी है, जिसे उर्फी ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। इस तस्वीर में सीएम योगी अन्य मंत्रियों के साथ मीटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सभी मंत्री योगी जी की बातें बहुत ही ध्यान से सुन रहे हैं। मीटिंग रूम में पीछे की दीवाल पर नजर डालेंगे तो एक टीवी दिखाई दे रहा है, उसपर कोई न्यूज चैनल चल रहा है। न्यूज पर उर्फी जावेद से रिलेटेड कोई न्यूज चल रहा है, जिसमें उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी है। हाल ही में उर्फी ने इस ड्रेस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट भी शेयर की थी।

यह भी पढ़े - इन सितारों को मिल चुकी है सोशल मीडिया पर धमकी


इस पोस्ट में उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की नेटेड साड़ी पहनी हुई है। साथ में इसके उन्होंने मैचिंग का नेटेड ब्लाउड पहन रखा है जिसके गले का डिजाइन बोट नेक है। उन्होंने अपनी साड़ी के पल्ले को साइड करके पोज दिया है। वैसे ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपनी अदाओं के साथ फोटो शेयर की है। वह हर रोज अपने अलग-अलग रूप और ग्लैमरस तस्वीरों के साथ फैंस को दिवाना बनाती रहती हैं।

यह भी पढ़े - टाइगर से भिड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने किया 'खून पसीना' एक, अभिषेक बच्चन का कर रहे थे इंतजार