
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के बीच डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोनों स्टार्स के सोशल मीडिया के जरिए कई बार फैंस को उनके रिलेशन में होने के संकेत मिले हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई बयान या इशारा नहीं किया है। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना अपने इस कथित रिलेशन को आधिकारिक करना चाहती हैं। वहीं, विक्की के पिता इस रिलेशन को लेकर खुश नहीं है। दूसरी तरफ, कैटरीना ने विक्की को आगामी फिल्मों में इंटीमेट सीन नहीं करने की चेतावनी दे दी है।
कैटरीना ने इंटीमेट सीन से किया मना!
टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ अब विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशन को सार्वजनिक और आधिकारिक करना चाहती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैटरीना ने विक्की को अपने अपकमिंग फिल्मों में इंटीमेट सीन करने से भी मना कर दिया है। विक्की की अगली फिल्म सारा अली खान के साथ 'द इम्मोर्टल अश्वथामा' होगी। कैटरीना की कथित वार्निंग से ऐसा लगता है कि इस फिल्म में विक्की और सारा के इंटीमेट सीन नहीं होंगे। हालांकि इसकी सही जानकारी फिल्म आने के बाद ही पता चलेगी। कैटरीना भले ही अपने रिलेशन को आधिकारिक करना चाहें, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्की के पिता इस रिलेशन से खुश नहीं हैं और पहले ही अपनी नाराजगी जता चुके हैं।
जब साथ देखे गए...
गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की को पहली बार एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते अंबानी की पिछले साल आयोजित होली पार्टी में देखा गया था। इसके बाद एक्टर को कैटरीना के घर क्रिसमस पार्टी में देखा गया। इस पार्टी में उनके साथ इंडस्ट्री के कुछ और दोस्त भी थे। इसके अलावा दोनों के कुछ सोशल मीडिया में भी उनके साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो उन्हें पहले ही 'विकैट' नाम से पुकारने लगे हैं।
दोनों के पास आगामी प्रोजेक्ट्स
जहां विक्की कौशल, ''द इम्मोर्टल अश्वथामा' में नजर आएंगे, वहीं कैटरीना के 'फोन बूथ' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा कैटरीना की इस साल सबसे बड़ी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हो सकती है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। मूवी में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे।
Published on:
04 Jun 2021 11:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
