विक्की ने कैटरीना से पूछा- शादी करोगी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। एक अवॉर्ड शो के इस वीडियो में विक्की कौशल कैटरीना कैफ से शादी के लिए पूछते नजर आ रहे हैं। विक्की कहते हैं,'शादी का सीजन चल रहा है तो मुझे लगा आपका भी मन कर रहा होगा। तो सोचा पूछ लूं।' इस पर कैटरीना कहती हैं क्या? इसके जवाब में विक्की, सलमान खान की फिल्म का गाना गाते हुए कहते हैं,' मुझसे शादी करोगी?'