इसी बीच एक समय ऐसा भी आया था जब कैटरीना कैफ कपूर परिवार की बहू बनने वाली थीं. रणबीर कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें कई दिनों तक मीडिया में गूंजती रही. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है. ये बात तब की है, जब 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में करीना और रणबीर एक साथ पहुंचे थे. वहां करण ने करीना से पूछ लिया था कि 'वो कौन सी एक्ट्रेस हैं, जिसके साथ करीना को अगर रोमांटिक होना पड़े तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी?'