बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ अब इंडस्ट्री की अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर,प्रियंका चोपड़ा से लेकर चित्रांगदा सिंह की राह पर चली पड़ी हैं। कैटरीना अब एक्टिंग के अलावा किसी और फील्ड में हाथ आजमाने जा रही हैं। बता दें की कैटरीना अब एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतरने की सोच रही हैं। खबरें ये भी है कि उनकी छोटी बहन इजाबेल भी फिल्मों में आ रही हैं। इजाबेल लंबे समय से बॉलीवुड में ब्रेक के लिए ट्राई कर रही है।