25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सलमान खान ने किया खुलासा, कैटरीना ही थीं ‘भारत’ के लिए पहली पसंद

सलमान खान ने किया खुलासा, कैटरीना ही थीं ‘भारत’ के लिए पहली पसंद

पहले फिल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 Sep 2018, 5:46 PM IST

salman katrina

salman katrina

बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'भारत' के लिए 'बार्बी गर्ल' कैटरीना कैफ पहली पसंद थीं। निर्देशक अली अब्बास जफर यह फिल्म बना रहे हैं। पहले फिल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था जो काफी समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही थीं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से केवल एक हफ्ते पहले ये फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह अभिनेत्री कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया।

सलमान को नहीं हुआ था भरोसा:
ऐन वक्त पर फिल्म करने से मना करने पर प्रियंका के फैंस के साथ-साथ लीड स्टार सलमान भी ये खबर जानकर दंग रह गए थे। उन्हें कई दिनों तक भरोसा नहीं हुआ था कि प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया है। उनके फिल्म से बाहर जाने के बाद अली अब्बास जफर और सलमान खान ने दो-तीन दिन में नई हीरोइन के रूप में कैटरीना कैफ को प्रियंका की जगह साइन कर लिया।

खुद प्रियंका करना चाहती थीं 'भारत'
सलमान ने कहा, 'प्रियंका ने पांच दिन पहले 'भारत' में काम नहीं करने की सूचना देकर हमारे ऊपर एहसान कर दिया। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म कैटरीना कर रही हैं और वह फिल्म के प्रोड्यूसर की पहली पसंद थी। प्रियंका ने खुद फिल्म के डायरेक्टर अली जफर को फोन करके 'भारत' में काम करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद हमने उन्हें फिल्म में लेने का मन बनाया था।'

निक से शादी के लिए छोड़ी थी 'भारत':
बता दें कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करने के लिए छोड़ी थी। बता दें कि प्रियंका पिछले कुछ दिनों से अमरीकन सिंगर निक जोनस संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में चल रही थीं। हाल में प्रियंका ने निक संग सगाई भी कर ली। जब प्रियंका ने 'भारत' छोड़ी थी तो डायरेक्टर अली अब्बास ने जो ट्वीट किया था उसमें भी निक को लेकर उन्होंने इशारा किया था कि प्रियंका ने निक के लिए ही यह फिल्म छोड़ी है।