
मुंबई पुलिस ने बोलॉवुड एक्ट्रेस को लेडी पुलिस के पीटाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार
एक्ट्रेस काव्या थापर को को जुहू पुलिस ने गुरुवार तड़के जुहू में निर्भया टीम की एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
काव्या मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्हें जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी की। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ये घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास गुरुवार को तड़के करीब एक बजे हुई, जब थापर शराब के नशे में अपनी एसयूवी कार चला रही थी। एक्ट्रेस वहां किसी पार्टी के लिए आई थी और अपनी कार में एक पुरुष मित्र के साथ पूर्वी उपनगर में अपने आवास पर लौट रही थी। कहा जा रहा है कि उन्होने पुलिस अधिकारियों से गाली-गलोज भी की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी 26 वर्षीय अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: रेखा को जब इस एक्टर ने बाहों में जकड़ा तो खुद ही कट-कट चिल्लाने लगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस पर आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के तहत एक लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने और आपराधिक बल का मामला दर्ज किया गया। एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे भायखला महिला जेल भेज दिया गया है और जमानत मिलने तक एक्ट्रेस को वहीं रहना होगा।
यह भी पढ़ें:'रईस' के प्रमोशन के दौरान हुई शख्स की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगेंगे शाहरुख खान?
Published on:
19 Feb 2022, 11:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.