27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ के इस गाने को देख नाराज हो गईं थी जया बच्चन, बिग बी ने फिर इस अंदाज में मनाया…

अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन को लेकर एक सीक्रेट शेयर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 Sep 2018, 8:55 AM IST

kbc amitabh bachchan shares story of laawaris film jaya bachchan angry

kbc amitabh bachchan shares story of laawaris film jaya bachchan angry

टीवी के मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हर दिन महानायक अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी का रोमांचक किस्सा लोगों से शेयर करते हैं। उनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी सभी बातें बिग बी फैंस को बताते हैं । इसी बीच हाल में अमिताभ ने पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन को लेकर एक खास बात लोगों को बताई। चौथे दिन गुरुवार को केबीसी की हॉट सीट पर गाजियाबाद की 56 वर्षीय अंजुला भटनागर बैठीं। वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। इस दौरान अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन को लेकर एक सीक्रेट शेयर किया।

अमिताभ ने बताया कि जया को उनकी फिल्में बहुत कम पसंद आती हैं। जब उन्हें फिल्म पसंद नहीं आती तो वे शांत हो जाती हैं और कुछ भी नहीं बोलतीं। इसके अलावा उन्होंने पुराने दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब वे लावारिस फिल्म में 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाने को शूट कर रहे थे तो उस वक्त उन्हें महिलाओं की तरह तैयार होना पड़ा था। ये देखकर जया जी काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने कहा था, 'इस तरह के कपड़े आपको शोभा नहीं देते। ये सब क्या है।'

अनुष्का हुईं इस गंभीर बीमारी का शिकार! डॉक्टर दे रहे आराम करने की सलाह

इसके बाद से अमिताभ जहां भी जाते थे तो यही गाना बजवाते थे और जब आता था, 'जिसकी बीवी छोटी...' तो जया जी को गोद में उठा लेते थे।

बॉलीवुड की इन 6 फिल्मों में बेबाकी से दिखाया गया समलैंगिकिता का विषय, मचा था बवाल

इस एपिसोड के दौरान गाजियाबाद की 56 वर्षीय अंजुला भटनागर ने 3.20 लाख रुपए जीतकर अगले सवाल का गलत जवाब दे द‍िया। इसी के साथ वह 3.20 लाख रुपए जीतकर वापस लौटीं। अंजुला का आखिरी सवाल था कि सरस्वती वंदना 'वर दे वीणा वाद‍िनी' किसने ल‍िखी है। इसका सही जवाब था सूर्यकांत त्र‍िपाठी न‍िराला, लेकिन अंजुला ने जवाब द‍िया जयशंकर प्रसाद।

अभिनय ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं बॉलीवुड के स्टार्स, डिग्रियां जान रह जाएंगे हैरान







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग