एक्ट्रेस ने बताया कि हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी और अशोक कुमार से कनेक्शन रहा है। हालांकि यह कनेक्शन सीधे तौर पर नहीं रहा है। उन्होंने बताया, "मेरे नाना ने दोबारा शादी जिस महिला (नानी) से की थी, वे अशोक कुमार की बेटी हैं। इसलिए, अशोक कुमार से भी मेरा एक रिश्ता हैं। मेरे ग्रांडफादर के भाई सईद जाफरी हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि मैं उनमें से किसी से भी कभी नहीं मिली। मुझे उनके बारे में और भी बातें पता चलीं, जब मैंने अपने मम्मी-पापा से कहना शुरू किया कि मैं फिल्मों में जाना चाहती हूं।"