इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर सुर्खियां में बनी हुईं कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा का जन्म 31 जुलाई, 1992 को मुंबई में हुआ था। कियारा आडवाणी ने काफी कम समय में अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती से इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के बीच अपना नाम कमाया है। उनके फैंस भी उनके जन्मदिन के मौके पर उनको बर्थडे विश कर रहे हैं, लेकिन क्या आर कियारा का असली नाम जानते हैं? नहीं कोई बात नहीं आज हम आपको बताते हैं। उनका असली नाम आलिया आडवाणी (Alia Advani) था।