करण जौहर की तारीफ की
इसके बाद कियारा ने करण जौहर की तारीफ करते हुए कहा, 'करण की यह अच्छी बात है कि वह खुद सारी चीजों को आसानी से सिखा देते हैं। वे जब भी कोई सीन करते हैं तो ऐसा लगता है कि यह सच में ऐसा ही होना चाहिए। उन्हें देखने के बाद ऐसा लगता है कि आप भी वैसा ही करेंगे।' इससे पहले भी कियारा ने अपने इस सीन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने माता-पिता के साथ बैठकर पूरे शो को देखा था। कियारा ने बताया, 'उस समय मेरी दादी मेरे साथ रहने के लिए आई थीं और फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। बेशक मैंने और मेरे माता-पिता ने साथ में इसे देखा था। सभी को यह पसंद आया था। वे सब कुछ जानते थे पहले से जब मैंने फिल्म के लिए हां कहा था।'