
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सनी देओल, ग़दर-2 फिल्म से करने वाले हैं वापसी
बॉलीवुड स्टार सनी देओल को किसी इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है। उन्होंने अपनी फिल्मों से एक अलग पहचान बना ली है। उनकी फिल्मों के डायलॉग लोगों को याद रहते हैं। सनी देओल एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी हर फिल्म रिकॉर्ड बनाती है। सनी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं।
सनी देओल अपने समय के सबसे प्रसिद्ध अभिनेता रह चुके है, सनी देओल को बॉलीवुड का मेगास्टार माना जाता है। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र के एक बहुत ही सफल एक्टर होने के बाद भी सनी देओल को सिर्फ और सिर्फ उनके काम की वजह से जाना जाता है। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद भी सनी देओल के फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।
सनी देओल रोमांटिक से लेकर एक्शन हीरो और देशभक्ति सभी तरह की फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और एक्शन के जरिए कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। हालांकि अब वह गिनी चुनी फिल्मों में ही दिखाई देते हैं लेकिन आज भी सनी देओल का क्रेज फैंस के बीच कम नहीं हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि, सनी देओल जल्दी फिल्म ‘गदर 2’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।
आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से सनी देओल फिल्मों से दूर थे और 2019 में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। अब सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
सनी देओल एक पारिवारिक इंसान है जिनका नाम किसी विवाद से कभी नहीं जुड़ा है। सनी देओल अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को देते है। सनी देओल की ज्यादातर फिल्मों ने न केवल ब्लॉकबस्टर रही बल्कि फिल्मों ने कई बॉक्स रिकॉर्ड तोड़े है। सनी देओल के पास कुल 365 करोड़ की संपत्ति है। सनी देओल अपनी आय का मुख्य हिस्सा फिल्मों में अभिनय करके या कंपनियों के लिए विज्ञापन करके कमाते हैं।
वो एक फिल्म में काम करने का 5-6 करोड़ फीस चार्ज करते है और ब्रांड प्रमोशन के लिए उनकी फीस 2 करोड़ है। जिस तरह सनी देओल आज के समय में भी अपने अभिनय से कमाल दिखा रहे है उस हिसाब से आने वाले समय में उनकी कमाई 40% से बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: 46 साल की उम्र में ही नानी बन चुकी हैं रवीना टंडन, बेटी से महज 11 साल बड़ी है एक्ट्रेस
सनी देओल मुंबई के बहुत ही पोर्श इलाके विले पार्ले में रहते है। उनके घर की कीमत 6 करोड़ है। इतना ही नहीं सनी देओल की काफी संपत्ति विदेश में भी है। सनी देओल लक्जरी कार्स का काफी शौक रखते हैं। उनके कारों के कलेक्शन में रेंज रोवर और ऑडी A8 जैसी कारें शामिल है। सनी देओल के पास कुल 1.69 करोड़ की कीमत की कार है।
बता दें कि सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ फिल्म ‘बेताब’ से की थी। इसके बाद सनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फ़िल्में दी। इस दौरान उन्होंने काफी पैसा भी कमाया।
यह भी पढ़ें: 'ब्लडी ब्रदर्स' से 'जलसा' तक, मार्च में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये हिंदी फिल्में और शो
Published on:
6 Mar 2022, 10:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.