वहीं, अब एबन हैम्स ने इन्स्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष्णा के साथ उनका ब्रेकअप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण हुआ है। दरअसल, एबन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी है कि क्यों उनका रिलेशनशिप खत्म हुआ। एबन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दूरियों के चलते असली दोस्ती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि प्यार हमेशा बना रहता है।' उन्होंने कहा कि प्यार के आगे दूरी कोई चीज नहीं है।