केआरके ने हाल में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को बूढ़ा बताया है और साथ ही अब काम छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी है. केआरके ट्वीट में लिखते हैं 'इन्सान की इच्छाओं की कोई हद नहीं है! पिछले 30 सालों में शाहरुख जीरो से हीरो बने, लेकिन अब एक बार फिर वे #बूढ़ापे में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बनना चाहते हैं. मेरे हिसाब से उन्हें स्टारडम के लिए लड़ने के बजाय अभी आराम करना चाहिए और जीवन का आनंद लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने वाला नहीं है'.