पीछे दिनों बॉलीवुड स्टार्स के लिए अपने विवादिट ट्वीट्स को लेकर कानूनी पछड़े में पड़ने वाले एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खानी यानी केआरके (KRK) जेल से बाहर आने के बाद भी अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं। हाल में उन्होंने हालिया रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' और वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर कुछ ट्वीट्स किए थे, जिसमें उन्होंने इन दोनों ही फिल्मों को फ्लॉप बताया था। वहीं केआरने हाल में कुछ और ट्वीट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने स्वास्थ और मेंटल हालत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।