
Labubu Doll (Image Source: Patrika)
Labubu Doll Video: बॉलीवुड स्टार भी लाबुबू डॉल को खरीदने में लगे हुए हैं। हाल ही मे उर्वशी रौतेला से लेकर करीना कपूर, अनन्या पांडे, और शरवरी वाघ ने भी अपने बैग्स पर लाबुबू डॉल लटकाया हुआ है। यह सेलेब्स की पसंदीदा डॉल बन गई है। इसका क्रेज ना केवल इंडिया में देखने को मिल रहा है बल्कि बाहर के देशों में काफी ज्यादा है। ट्रेंड के बीच एक खबर और तहलका मचा रही है कि लाबुबू डॉल एक भूतिया और बेहद खतरनाक है। अब इसे लेकर बिग बॉस की एक कंटेस्टेंट ने बड़ी जानकारी दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वाकई में लाबुबू डॉल जिसके पास भी है उसके साथ जरूर कुछ अपशगुन होगा।
लाबुबू डॉल का ट्रेंड हांगकांग स्थित खिलौना ब्रांड पॉप मार्ट से शुरू हुआ है, जो अपनी चौड़ी आंखों और डरावनी मुस्कान के लिए जानी जाती है। इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले एक पोस्ट में दावा किया गया था कि ये लाबुबू डॉल (Labubu Doll) पुराने राक्षस पजुजू से जुड़ी हैं। इसी पर एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि लाबुबू डॉल हॉटेंट हैं।
अर्चना गौतम ने कहा, “मेरी एक रिलेटीव की दोस्त ने ये डॉल खरीदी है, जैसे ही उसने ये डॉल खरीदी उसके घर अजीबो-गरीब चीजें होने लगीं। उसके दोस्त की शादी फिक्स हो रखी थी वह टूट गई। जैसे ही लाबुबू आई दूसरे दिन ही उसके पापा की मौत हो गई। अर्चना गौतम ने और उनके साथ मौजूद लड़की ने लाबुबू डॉल को लाने से मना किया, लोगों से रिक्वेस्ट की और कहा कि ये डॉल बिल्कुल भी अच्छी नहीं है, बने काम बिगड़ जाते हैं। सब खराब हो जाता है। जिंदगी बर्बाद हो जाती है।”
बता दें, लाबुबू एक काल्पनिक कैरेक्टर है, जिसे साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट कासिंग लुंग ने बनाया था। ये नॉर्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित है। इसका लुक जितना डरावना है, उतना ही प्यारा और स्टाइलिश भी माना जाता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। लाबुबू को चीन की कंपनी Pop Mart ने मशहूर किया है। साल 2019 में कंपनी ने इसे 'ब्लाइंड बॉक्स' फॉर्मेट में बेचना शुरू किया। यानी इसे एक बॉक्स में बेचा जाता है लेकिन बॉक्स के अंदर कौन‑सी डॉल निकलेगी, ये पता नहीं होता है।
जांच साइट Snopes.com ने इस अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि ये गुड़िया पजुजू जैसी बिल्कुल नहीं दिखतीं। यहां तक कि ब्रिटानिका ने भी लिखा है कि पजुजू को अक्सर पौराणिक कथाओं में एक रक्षक माना जाता था, जिसका इस्तेमाल बुराई का प्रतीक होने के बजाय उसे दूर भगाने के लिए ताबीज में किया जाता था। अभी तक, लाबुबू के डिजाइन को किसी भी राक्षस, प्राचीन या काल्पनिक, से जोड़ने वाला कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है।
Updated on:
17 Jul 2025, 2:05 PM IST
Published on:
17 Jul 2025, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.