किशोर कुमार की लीना की जिंदगी में एंट्री तब हुई जब सिंगर ने उन्हें प्यार अजनबी में काम दिया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लीना और किशोर करीब आने लगे और एक्ट्रेस फिर जिंदगी जीने लगीं। कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद लीना ने अपने पति के सामने किशोर कुमार से शादी करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उनके पिता ने साफ इनकार कर दिया। इनकार का कारण था दोनों की उम्र में बीस साल का फासला और किशोर की पिछली तीन शादियां। किशोर की रूमा घोष, मधुबाला, योगिता बाली से तीन शादियां टूट चुकी थीं।