1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिससे परिवार करता था नफरत उसी से भागकर कर ली थी शादी, शक्ति कपूर और शिवांगी की दिलचस्प है लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर अपने शानदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर फिल्मों में विलेन के रोल में ही देखा गया है। विलेन का रोल निभाते-निभाते असल में लोग उनसे नफरत करने लगे थे। जिसमें उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिवांगी कुल्हापुरे का परिवार भी शामिल था। जानिए कैसे परिवार के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस ने रचाई शक्ति कपूर संग शादी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 23 Jul 2021, 4:24 PM IST

Love Story Of Shakti Kapoor And Shivangi Kolhapure

Love Story Of Shakti Kapoor And Shivangi Kolhapure

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर अपने फिल्मी करियर में कई विभिन्न किरदार निभाए है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर विलेन तक की भूमिका निभाई है। अधिकतर फिल्मों में शक्ति कपूर विलेन का ही रोल निभाते हुए दिखाई दिए। जिसमें से सबसे ज्यादा उनके गो गो करेक्टर ने लोकप्रियता हासिल की। फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाने से शक्ति कपूर को असल जिंदगी में भी विलेन ही समझा जाने लगा था। जहां शक्ति कपूर को देख लोग डर जाया करते थे। वहीं शिवांगी जो कि उनकी पत्नी हैं। उन्होंने बड़ी हिम्मत कर उस जमाने में भागकर एक्टर संग शादी कर ली थी। चलिए आपको बतातें हैं शक्ति कपूर और शिवांगी की दिलचस्प लव स्टोरी।

शूटिंग सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

दरअसल, शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर 18 साल की उम्र में शुरु कर लिया था। साल 1980 में आई फिल्म किस्मत से उन्होंने अपना डेब्यू किया था। इसी फिल्म के सेट पर पहली बार शक्ति कपूर शिवांगी से मिले थे। फिल्म बनने में देरी ना हो इसलिए शक्ति और शिवांगी को एक ही दिन शूट पर बुलाया जाने लगाया।

शूट पर दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिला करते। कुछ समय बाद दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए। उस शक्ति और शिवांगी दोनों ही अपने फिल्मी करियर में स्ट्रगल कर रहे थे। फिल्म किस्मत रिलीज़ हुई और शक्ति और शिवांगी की किस्मत रातोंरात चमक गई।

यह भी पढ़ें- विवादों से घिरे बॉलीवुड में Shakti Kapoor के एक स्टिंग से मच गई थी हलचल, काम के बदले करते थे लड़कियों से डिमांड

शिवांगी कोल्हापुरे के परिवार नहीं पसंद थे शक्ति कपूर

'किस्मत' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोस्त बने शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हपुरे एक दूसरे को चाहने लगे। फिल्म सुपरहिट हुई थी तो दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया। शक्ति कपूर संग शिवांगी का शादी करना उनके बिल्कुल भी आसान नहीं था। दरअसल, शिवांगी के घरवालों को शक्ति कपूर बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। जिसकी वजह शक्ति कपूर के विलेन किरदार थे। शक्ति कपूर अक्सर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही उनके घरवालों ने देखा था। ऐसे में शिवांगी घरवाले असल जिंदगी में भी उनसे नफरत करने लगे थे।

घर से भागकर शिवांगी कोल्हपुरे ने की शक्ति कपूर से शादी

शक्ति कपूर संग शादी के खिलाफ परिवार वालो को देख शिवांगी ने बड़ा फैसला लिया। शिवांगी ने शक्ति कपूर को मनाया और भागकर उनसे शादी कर ली थी। जब शिवांगी ने शक्ति कपूर संग शादी की वो उस वक्त भी महज 18 साल की ही थे। शक्ति कपूर संग शादी करने के बाद शिवांगी के माता-पिता ने उनसे सारे संबंध तोड़ लिए।

यह भी पढ़ें- 80 से ज्यादा फिल्मों में रेप सीन्स करते हुए नज़र आए हैं शक्ति कपूर, इस वजह से हो चुके हैं बैन भी

शादी के बाद छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

शादी के एक साल बाद ही शिवांगी ने अपने बेटे सिंद्धात कपूर को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद शिवांगी ने बेटी श्रद्धा कपूर को जन्म दिया। शादी और बच्चे होने के बाद शिवांगी ने फिल्मी दुनिया से दूरियां बना ली। आज शक्ति कपूर और शिवांगी के दोनों बच्चे अपनी-अपनी लाइफ में सेटल हो चुके हैं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और डांस के लिए खूब नाम कमा चुकी हैं। वहीं उनके बेटे सिद्धांत कपूर भी फिल्मी दुनिया में अपने कदम रख चुके हैं।