2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अबोध’ माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म से बता दिया था आने वाला वक्त उनका है, ऐसे मिली थी पहली फिल्म

17 साल की माधुरी दीक्षित ने राजश्री की फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। छोटी सी माधुरी ने इस फिल्म में अपनी ऐसी अटूट छाप छोड़ी कि आज तक एक्ट्रेस की तारीफ की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Jan 2022, 5:01 PM IST

madhuri_dixit.jpg

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में माधुरी का एक समय पर डंका बजता था। खूबशूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो । लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती । जब माधुरी की फिल्म 'तेजाब' आई तो उनकी पॉपुलैरिटी बुलंदी पर पहुंच गई । हर एक बड़े स्टार के साथ काम करने वाली माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग के बारे में जितनी बात की जाए शायद कम ही है। 15 मई 1967 को जन्मीं 17 साल की माधुरी दीक्षित ने राजश्री की फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

छोटी सी माधुरी ने इस फिल्म में अपनी ऐसी अटूट छाप छोड़ी कि आज तक एक्ट्रेस की तारीफ की जाती है। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पढ़ाई को दिया और फिर फिल्म में वापसी की तो तहलका मचा दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरू दीक्षित को जब फिल्म अबोध का ऑफर मिला तब वह महज 12वीं में पढ़ती थी। आज हम आपको बताते हैं माधुरी की पहली फिल्म में आने की कहानी

माधुरी दीक्षित ने अपने कई इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म ऑफर होने के किस्से के बारे में बताया है जो काफी दिलचस्प था। माधुरी के मुताबिक उन्होंने ये फिल्म 12वीं कक्षा की छुट्टियों में की थी। दरअसल, उस वक्त वो सोच रही थीं कि छुट्टियों में क्या नया किया जाए। उसी वक्त राजश्री प्रोडक्शन अपनी अबोध फिल्म के लिए किसी मासूम सी दिखने वाली लड़की की तलाश में थे। उस वक्त माधुरी दीक्षित स्कूल में प्ले और डांस किया करती थीं। राजश्री प्रोडक्शन से जुड़े एक शख्स थे जिनकी बेटी माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन की सहेली थी और वो माधुरी को जानते थे। लिहाजा वो ऑफर लेकर माधुरी के घर आए और फिल्म को लेकर बात की।

हालांकि माधुरी के परिवारवालों ने साफ साफ मना कर दिया था। लेकिन उस शख्स के कहने पर माधुरी का परिवार राजश्री के ऑफिस पहुंचे। जब वो राजश्री के ऑफिस पहुंचे तो वहां माधुरी से हिंदी में कुछ लाइनें पढ़वाई गईं चूंकि माधुरी दीक्षित की हिंदी अच्छी थी लिहाजा उन्हें सीधे स्क्रीन टेस्ट के लिए बुला लिया गया। और वहां माधुरी की परफॉर्मेंस देखकर उन्हें फिल्म अबोध के लिए कास्ट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- अब साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखे सलमान

राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘अबोध’ में माधुरी के अबोध रुप को डायरेक्टर हिरेन नाग ने बखूबी दिखाया। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसकी शादी तो हो गई लेकिन उसे रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं होती है। उम्र का असर और अल्हड़पन से भरी माधुरी इस फिल्म के लिए परफेक्ट थीं। रविंद्र जैन के संगीत से सजी ये फिल्म हिट नहीं रही लेकिन इस फिल्म ने माधुरी को सुपरस्टार माधुरी दीक्षित बना दिया।

यह भी पढ़ें-अमिताभ के साथ काम करने के बाद रात भर रोती रही थी यह अभिनेत्री, जाने ऐसा क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन