2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया भट्ट को बार-बार एक ही धमकी देते थे महेश भट्ट, वजह जानकर निकल आएंगे आपकी आंख से ‘आंसू’

हर पिता अपने बेटी के लिए पजेसिव होता है। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के साथ भी है। ‘आशिकी’ डायरेक्टर अपनी बेटी को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव हैं। खासकर तब, जब बात आती है स्क्रीन पर किस और रियल लाइफ में डेटिंग की। एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इसे लेकर खुलकर बात की थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Jan 2022, 2:03 PM IST

आलिया भट्ट को बार-बार एक ही धमकी देते थे महेश भट्ट, वजह जानकर निकल आएंगे आपकी आंख से 'आंसू'

आलिया भट्ट को बार-बार एक ही धमकी देते थे महेश भट्ट, वजह जानकर निकल आएंगे आपकी आंख से 'आंसू'

आज के वक्त में काम के चलते क्या खास और क्या आम ज्यादातर लोग इतने व्यस्त हो जाते हैं कि परिवार के साथ वक्त बिताना काफी मुश्किल होता है। लेकिन जब बात बाप-बेटी की हो तो चिंता होना स्वभाविक है। एक ऐसी ही बाप-बेटी की जोड़ी इन दिनों में चर्चा में है, जिसका ये किस्सा सुनकर आपकी आंख से आंसू तक आ सकते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी के चर्चे इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हालांकि, उनके पिता महेश भट्ट नहीं चाहते कि उनकी बेटी की इतनी जल्दी शादी हो। वो नहीं चाहते कि आलिया अभी शादी करें और उनकी नजरों से दूर चली जाएं। ये किस्सा खुद आलिया ने शेयर किया है।

एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा- मेरे पापा हमारी बहुत फिक्र करते हैं। उनका बस चले तो वे कभी मेरी शादी ना होने दें।उन्होंने आगे बताया, "एक बार मेरे पापा ने मुझसे कहा था कि हम उनकी मर्जी के बिना कहीं नहीं जा सकते हैं, वरना वो हमें एक कमरे में लॉक कर देंगे। शादी की बात आते ही वह मुझे बाथरूम में लॉक करने की धमकी देते थे। वो मेरी शादी नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें डर है कि मैं उनसे दूर चली जाऊंगी।"


महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं, जिन्होंने कई सितारों के करियर बनाएं हैं। लेकिन जब बात निजी हो जाती है तो महेश भट्ट एक कमजोर दिल के शख्स बन जाते हैं। जी हां, जब भी आलिया की शादी की बात महेश भट्ट के सामने होती तो वह सहम जाते हैं और उन्हें धमकी देना शुरू कर देते हैं।

वैसे महेश भट्ट की लाइफ बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल रही है कुछ साल पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट मैगजीन के कवर पेज पर छपा था, जिसमें पूजा अपने पापा को ही स्मूच करती दिखी थीं। पूजा और महेश भट्ट की इस फोटो से फैन्स और आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया था। लोगों ने उन पर भारतीय सभ्यता को खराब करने और समाज में गंदगी फैलाने के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़े - शाहिद कपूर नहीं ये है मीरा राजपूत का पहला प्यार, एक्टर ने खुद किया खुलासा


सिर्फ इतना ही नहीं, इस फोटो से इतना विवाद खड़ा हुआ कि इसे खत्म करने के लिए महेश भट्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी, लेकिन इससे उनकी मुसीबत कम होने की जगह और बढ़ गई थी। हुआ यूं कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेश ने कह दिया था कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता। इसके बाद खूब तमाशा हुआ और महेश भट्ट बड़े विवाद में फंस गए। मगर बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कि फोटोशूट के बाद जिस तरह से उनपर आरोप लगाए गए थे उससे वे डिप्रेशन में चले गए थे और डिप्रेशन के कारण उन्होंने पूजा से शादी करने जैसा बयान दिया।

बात करें आलिया भट्ट कि, इन दिनों वो रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और इस साल के अंत तक दोनों की शादी होने की भी उम्मीद है। लेकिन कभी सोचा है क्यों बेटियों के पिता को शादी का सवाल परेशान करने लगता है। भारतीय समाज में बेटी की शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है। लेकिन शादी नहीं कराने का एक कारण यह भी है कि ज्यादातर मामलों में, पिता को हमेशा अपनी बेटी के खुशहाल जीवन की चिंता सताती है। उनके मन में ये सवाल हमेशा पनपते रहते हैं कि, बेटी खुश रहेगी भी या नहीं, कहीं उन्की बेटी किसी हादसे का शिकार न हो जाए, और बहुत से ऐसे भावनाओं का उनके मन में ख्याल आता रहता है।

यह भी पढ़े - मैं सलमान खान को पसंद नहीं करता था : आमिर खान

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन