4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput के लिए उनके जिगरी दोस्त महेश शेट्टी का इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं भाई

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं उनके करीबी जिगरी दोस्त महेश शेट्टी ने लिखा भावुक कर देने वाला मैसेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 21 Jan 2021, 9:41 PM IST

mahesh_shetty_sushant_singh_rajput.jpg

Mahesh Shetty Sushant Singh Rajput

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस व करीबियों के लिए आज बेहद ही भावुक दिन है। अगर आज वह जिंदा होते तो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन पिछले साल 14 जून को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से पूरा देश हिल उठा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हमेशा खुश रहने वाले सुशांत अब हमेशा के लिए दूर चले गए हैं। आज सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त बेहद भावुक हो गए हैं।

सुशांत के जिगरी यार महेश शेट्टी ने उन्हें याद किया है। महेश शेट्टी ने सुशांत के साथ बिताए अपने खुशी के पलों की तस्वीरों को शेयर किया है। दोनों रात के अंधेरे में एक पार्क में झूला झूलते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महेश शेट्टी ने एक भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा है।

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर कृति सेनन ने लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- मैं तुम्हें हमेशा...

महेश शेट्टी ने लिखा, 'नींद में जब तुम किसी Black Hole के पास लाइट की स्पीड से ट्रैवल कर रहे होगे...बस तुम्हें यह बताना चाहता हूं कि मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं भाई। यह दिन अब पहले जैसा कभी नहीं होगा..जब तक मैं तुम्हें फिर से न देख लूं।' उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर सुशांत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही, महेश और सुशांत की दोस्ती की भी तारीफ कर रहे हैं।

Swara Bhasker ने कंगना रनौत पर कसा तंज, आखिर में बोलीं- एक लिब्रू की ओर से प्यार

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए। उनका शव मुबंई स्थित उनके घर में मिला। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया गया। लेकिन उसके बाद सुशांत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ये केस सीबीआई के सौंपा गया। हालांकि कई महीनों की जांच के बाद इस केस में हत्या की आशंका को इंकार किया गया है। ऐसे में अब सीबीआई जांच कर रही है कि आखिर सुशांत ने खुदकुशी करने का फैसला क्यों लिया।